चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था सिपाही, अचानक पहुंची गर्लफ्रेंड! बोली- “स्कूल का प्यार है, अब धोखा दे रहा है”
समस्तीपुर से 250 किमी दूर औरंगाबाद पहुंची प्रेमिका, पुलिस की मौजूदगी में प्रेम कहानी का हुआ सुखद अंत 💍
औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के अंबा स्थित एरका चेकपोस्ट पर उस समय अचानक माहौल बदल गया, जब ड्यूटी कर रहे बिहार पुलिस के एक सिपाही से मिलने उसकी कथित प्रेमिका पहुंच गई। समस्तीपुर की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच स्कूल के समय से प्रेम संबंध है, लेकिन अब प्रेमी उससे दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है।
करीब 250 किलोमीटर का सफर तय कर युवती प्रेमी से शादी करने की मांग लेकर अंबा पहुंची। चेकपोस्ट पर युवती के हंगामे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों से बातचीत की गई।
बताया गया कि काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवती के चेहरे पर खुशी नजर आई, वहीं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को स्वीकार किया।
💖 स्कूल का प्यार… 250 किमी का सफर… और आखिरकार शादी!
#Aurangabad #Kutumba #Amba #Samastipur #BiharPolice #LoveStory #LoveMarriage #Police #ViralNews #BreakingNews #BiharNews #AurangabadNews #Bihar
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड