बिहार के औरंगाबाद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो से शराब की खेप लेकर आ रही चार महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं हरिहरगंज की ओर से ऑटो के जरिए अवैध शराब लेकर जिले की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑटो में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। इस गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें शराब बरामद हुई और मौके पर ही चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ इस ऑटो को भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड