शुरू न्यूज़
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगामी 9 जुलाई को औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम बलिगाँव में संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से शनिवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम संतन कुमार सिंह, बीडीओ कुमार अश्विनी, सीओ भारतेंदु सिंह, इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, थानाध्यक्ष शंभू कुमार, बीपीआरओ अमर कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इन तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग सुविधा, मंच निर्माण, पेयजल उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी, जिससे यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड