₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

गोरखपुर में भारतीय न्यूज एजेंसी का पोर्टल लॉन्च, कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

Jai Singh

भारतीय न्यूज एजेंसी का पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम संपन्न, कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सदस्यों का हुआ सम्मान
गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) के पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम का सफल आयोजन आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद भारतीय न्यूज एजेंसी के सदस्यों को संगठन के आईडी कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सदस्यता विस्तार अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया गया। उदय रत्न सम्मान से जावेद खान, अंशुल वर्मा, वर्षा रावत एवं मोहम्मद साकिब को सम्मानित किया गया। प्रेरणा रत्न सम्मान से जावेद खान एवं अंशुल वर्मा को सम्मानित किया गया, जबकि उत्कृष्ट रत्न सम्मान से जावेद खान को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में संरक्षक रत्नाकर सिंह, विधिक सलाहकार अधिवक्ता पूजा गुप्ता, शिक्षा सलाहकार शंखधर शुक्ला, चिकित्सा सलाहकार डॉ. आर. के. सिंह, गुरुजी डॉ. सौरभ पाण्डेय, ट्रस्टी सलोनी रावत तथा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलजीत कौर उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय न्यूज एजेंसी पत्रकारों और समाज के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग एवं विश्वास स्थापित करना है। एक सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र, सुरक्षित एवं जिम्मेदार पत्रकारिता आवश्यक है, इसी विचार को लेकर पत्रकारों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी संगठन से सलाहकार एवं सदस्य के रूप में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
संगठन का प्रमुख उद्देश्य देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए जनसमर्थन तैयार करना है, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। साथ ही संगठन सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना, शिक्षा में विशेष छूट, चिकित्सा सेवाओं में रियायत, लैब टेस्ट पर छूट तथा अन्य जनकल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
भारतीय न्यूज एजेंसी ने आगामी एक वर्ष के लिए व्यापक लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रत्येक जिले में गठित होने वाली कार्यकारिणी के माध्यम से कम से कम 100 विद्यालयों, अस्पतालों, ब्लड बैंकों, पैथोलॉजी लैब्स एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों से संपर्क स्थापित कर सदस्य सुविधाओं एवं जनहितकारी योजनाओं का विस्तार करने का संकल्प लिया है।
संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक सदस्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग, खेलकूद एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देना है।
भारतीय न्यूज एजेंसी की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि स्वतंत्र पत्रकार एवं संगठन के सदस्य अपने समाचार सीधे भारतीय न्यूज एजेंसी के न्यूज पोर्टल के माध्यम से प्रकाशित कर सकेंगे। इससे स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों को व्यापक मंच मिलेगा तथा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को नई मजबूती प्राप्त होगी।
अंत में भारतीय न्यूज एजेंसी ने सभी पत्रकारों, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों से इस जनहित अभियान का हिस्सा बनने तथा संगठन के साथ जुड़कर समाज और पत्रकारिता के सशक्त भविष्य के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी