शुरू न्यूज़
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर कर्मचारी का तानाशाही रवैया सामने आया है, जहाँ छुट्टे पैसे न होने का बहाना बनाकर कई यात्रियों को टिकट देने से मना कर दिया गया। जब यात्रियों ने टिकट न दिए जाने का विरोध किया, तो टिकट बाबू ने अभद्रता करते हुए उन्हें ‘भागो’ कहकर वहाँ से भगा दिया। कर्मचारी के इस व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेल यात्री टिकट बाबू के इस दुर्व्यवहार से बेहद परेशान हैं और स्टेशन पर टिकट न मिलने के कारण प्राइवेट टिकट काउंटर से अधिक पैसे देकर टिकट लेने को मजबूर हैं। यह वायरल वीडियो फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड