बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप
बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे जेई पर दबंगों का हमला, लात-घूंसों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर का आरोप
निशांत त्रिवेदी संवाददात
फर्रुखाबाद। बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर दबंगों ने हमला बोल दिया। बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जांच की कार्रवाई कर रहे जेई को आरोपियों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जेई के सरकारी कागजात भी छीन लिए गए। मारपीट में जेई के हाथ में फ्रैक्चर और आंख में चोट लगने का आरोप है। घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र डिवीजन फतेहगढ़ के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन और विद्युत नगरीय उपखंड प्रथम फतेहगढ़ के उपखंड अधिकारी अजय कुमार को लोको रोड स्थित बरसाती गैरेज के पास बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। दोनों अधिकारी दोपहर करीब दो बजे मौके पर जांच करने पहुंचे।
जांच के दौरान कथित रूप से बिजली चोरी पकड़े जाने पर जेई मुख्तार हुसैन चोरी के साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भवन के मुखिया सुभाष चंद्र अहिरवार, उनके पुत्र रजत और अन्य परिजनों ने जांच का विरोध शुरू
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड