शुरू न्यूज़
समाज को झकझोर देने वाला एक वीडियो आगरा से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्नी पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है। मेरठ की मुस्कान के बाद अब आगरा की रूबी शर्मा के इस कथित ‘कारनामे’ ने सबको चौंका दिया है। बताया गया है कि रूबी शर्मा ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा को कथित तौर पर मारकर बाथरूम में टाइल्स के नीचे चुनवा दिया और फिर खुद ही थाने जाकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस पिछले 45 दिनों से गुमशुदा सुरेंद्र शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन वह घर के आसपास लगे किसी भी कैमरे में कैद नहीं हुए थे। इस बात ने पुलिस के शक को सुरेंद्र की पत्नी रूबी शर्मा पर गहरा कर दिया। जिसके बाद पुलिस रूबी को थाने लेकर आई, जहाँ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर सारा राज उगल दिया।
अब पुलिस सुरेंद्र शर्मा के शव को बाथरूम से बाहर निकालने की प्रक्रिया में लगी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड