शुरू न्यूज़
ग्राम मेणिया के ग्रामीणों ने नाथद्वारा-टोडारायसिंह प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर रेल मंत्री के नाम एक जनहित ज्ञापन रेलमगरा उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को सौंपा है। यह परियोजना वर्षों पूर्व प्रस्तावित हो चुकी है, लेकिन अब तक इसे स्वीकृति न मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है।
अपनी मांग को प्रभावी ढंग से रखने के लिए, नवगठित ग्राम पंचायत मेणिया से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एक अनूठी ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली सादड़ी से होते हुए रेलमगरा पहुंची, जहां बस स्टैंड पर रेल लाइन की मांग के नारे लगाए गए। इसके बाद ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट रमेश अहीर ने बताया कि ट्रैक्टरों को एक के पीछे एक रेल के डिब्बों की भांति लगाकर रैली का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य केवल रेल की तस्वीर बनाना था, जो ग्रामीणों की मांग का एक अनूठा तरीका दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित रेल लाइन नाथद्वारा, कोठारिया, उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र, रामपुर, डीली, बोरिया, कारोलिया, मीणिया, सादड़ी, रेलमगरा, कुरज, जुणवा, पोटला, महाड़ा, गांगपुर, नालसा, आमेट, आशा होली, बागोर, केवड़ा, देवलगढ़, आरवड़ी, मालासेरी, ईसरी, बरसाणी, फलासिया, गुलाबपुरा, केकड़ी, बरेरा और भामू सहित अनेक गांवों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। इस परियोजना से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मजदूरों और आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, उद्योग, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी नई गति प्राप्त होगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह प्रस्तावित रेल मार्ग भगवान श्री देवनारायण मंदिर, नाथद्वारा और क्षेत्र के खनिज एवं औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे भारतीय रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की पुरजोर मांग की है।
इस दौरान एडवोकेट रमेश अहीर, भेरुलाल गुर्जर, मांगीलाल लोहार, डालचंद गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, मोहनलाल गुर्जर, कमलेश नाथ भेरू सिंह, लोकेश वैष्णव, मोहन भील, रामलाल गाडरी, पिंटू ब्राह्मण, कालूराम अहीर, दिनेश अहीर, नारायण अहीर, रूपलाल लोहार, भंवरलाल सालवी, मुकेश भील, पुष्पा अहीर, काली देवी नाथ, चंदू अहीर, राहुल नाथ और लादूलाल गाडरी सहित रतनसिंह रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड