रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद में 491 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

Tarun Joshi, Rajsamand

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद में 491 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
तरुण जोशी
राजसमंद
9414 239644
Story Headline
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजसमंद दौरा,
मुख्यमंत्री ने 491 करोड़ के 347 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया,
भाजपा कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में किया संवाद,
राजसमंद के भिक्षु नीलिया में आयोजित हुई जनसभा,
Story In Detile
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम से जिले को 491 करोड़ रुपये की लागत के 347 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात प्रदान कर विकास की नई इबारत लिख दी। मुख्यमंत्री ने 369 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 266 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ रुपये की लागत के 81 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, ज़िलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल आदि मौजूद रहे।
एक ही मंच से इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा वर्षों से अपेक्षित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब धरातल पर आकार लेंगी। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, नगरीय विकास, सिंचाई, खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य जिले की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, गरीब, श्रमिक और समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं किसान परिवार से जुड़े होने के कारण वे प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया है। किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्रदान किया गया है। पशुपालकों के हित में राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना लागू कर एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में युवाओं को पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान सरकार ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी अब तक पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने 410 प्रतियोगी परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। अब तक लगभग एक लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी की जा रही है तथा निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 4 लाख 82 हजार से अधिक कूपन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य भी किया गया है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी