शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में जमीन बेचने के बाद आपत्ति लगाने, उसके एवज में पैसे वसूलने और फिर जमीन पर कब्जे के समय गुंडागर्दी करके ‘गुंडा टैक्स’ वसूलने का एक बड़ा खेल सामने आया है। टांडा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे इस खेल के खिलाफ जब पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ाई, तो गुंडा टैक्स वसूलने वाले आरोपी ने एसपी ऑफिस के सामने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
इस पूरे मामले को लेकर हुई मीडिया की पड़ताल में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने खुद को पीड़ित बताने वाले शख्स का असली चेहरा सबके सामने बेनकाब कर दिया है। असल में पीड़ित का मुखौटा ओढ़े यह शख्स ही गुंडा टैक्स की वसूली करता है। इस ड्रामे को देखकर पुलिस भी बेहद लाचार नजर आई। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का पूरा सच और लोगों के बयान सभी तथ्यों के साथ जल्द ही सामने आने वाले हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड