रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को हराया

TEESRI AANKHEN

सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को हराया
सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को हराया
अंबेडकरनगर। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन अंबेडकरनगर को तीन विकेट से पराजित किया। जेएसआर क्रिकेट एकेडमी, अकबरपुर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ. जीडी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचायत सचिव इलेवन ने 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। मनीष यादव ने सर्वाधिक 30, अनुराग ने 11 और विवेक यादव ने 11 रन बनाए। शुरुआती 10 ओवर में पंचायत सचिव इलेवन ने तीन विकेट पर 61 रन बनाकर मैच पर पकड़ बना रखी थी। इसके बाद कप्तान डॉ. जीडी वर्मा ने रणनीति में बदलाव करते हुए प्रमुख गेंदबाज रोहित को मोर्चे पर लगाया। रोहित ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। डॉ. अनीश ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए, जबकि डॉ. आमोद ने भी तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स इलेवन ने 10.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। डॉ. आमोद ने 30, डॉ. हेमंत सिंह पालीवाल ने 24, डॉ. अभिनीत ने 16 और डॉ. चंद्रभान ने 12 रन बनाए। पंचायत सचिव इलेवन की ओर से आदित्य, सानू और अनिल सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
मुख्य अतिथि महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर के ईएनटी विभागाध्यक्ष एवं मुख्य प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस तरह के आयोजन लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
पुरस्कारों में डॉ. आमोद को प्लेयर ऑफ द मैच, डॉ. अनीश को बेस्ट गेंदबाज, डॉ. हेमंत सिंह पालीवाल को बेस्ट बल्लेबाज तथा डॉ. जीडी वर्मा को बेस्ट फील्डर चुना गया। मैच में अंपायर व कमेंटेटर की भूमिका अजय श्रीवास्तव, डॉ. एसएम बाकिर और विक्रम सिंह गौरव ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. सिद्धांत, डॉ. उत्कर्ष सिंह, राजशेखर सिंह, डॉ. प्रवेश वर्मा, डॉ. साजन देव, डॉ. विमल, विपुल, राकेश, अनुराग, अभिषेक, आदित्य, आलोक, रोहित, जितेंद्र, सुनील, धीरेंद्र सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी