प्रयागराज। श्री राम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण छठी पर भव्य भंडारे का आयोजन
हजारों भक्तों ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया
प्रयागराज। नैनी बाजार के प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हजारों भक्तों ने देर रात तक भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी आयोजित हुए। इससे पूरा वातावरण भक्ति से भर गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और धार्मिक आयोजन में उत्साह से हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का आयोजन सभी भक्तों, समुदाय और व्यापारी बंधुओं के सहयोग से हुआ। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सभी को हिस्सा लेकर पुण्य कमाना चाहिए। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक और अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, पुजारी नन्दू महाराज, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, जीतू चौरसिया, सोनू चौरसिया, लखन लाल केसरवानी, संजय राठौर, राजेश जायसवाल चाचू, अनिल चौरसिया, डां मोनू केसरवानी, अधिवक्ता कृष्णा केसरवानी, अर्पित तिवारी, बिल्लू राठौर डब्लू जायसवाल, अशोक गुप्ता टेंट हाउस वाले, गप्पू केसरवानी, और समाजसेवी राजेश साहू समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड