प्रयागराज के नये यमुना पुल पर 45 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग, जल पुलिस और स्थानीय नाविकों की तत्परता से बची जान….
प्रयागराज के नए यमुना पर शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 को घरेलू कलह से परेशान होकर एक 45 वर्षीय महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला के कूदते ही पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद नीचे तैनात जल पुलिस के जवानों, स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पानी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला प्रयागराज के अलोपीबाग की रहने वाली है और घर में हुए विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। महिला ने नदी में कूदने से पहले अपना पर्स, मोबाइल और चप्पल पुल पर ही छोड़ दिए थे। स्थानीय नाविकों और जल पुलिस की तुरंत की गई कारवाही से जान बच सकी महिला के होश में आने के बाद कीडगंज थाना पुलिस ने उसके घरवालों और पति को सूचित किया। परिजनों के मौके पर पहुँचने के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही कीडगंज थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुल पर छूटे महिला के सामान (पर्स और मोबाइल) को अपने कब्जे में लिया। महिला के होश में आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और तुरंत उसके अलोपीबाग स्थित परिवार को संपर्क कर घटना की जानकारी दी। जल पुलिस और नाविकों की त्वरित कार्रवाई के कारण महिला को पानी से तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया हालांकि, मानसिक रूप से परेशान होने और अपने परिवार (पति और भांजे) को सामने देखने के बाद वह भावुक होकर पुल पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं।
पुलिस इस घरेलू विवाद और घटना के पीछे के कारणों की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड