शुरू न्यूज़
गोरखपुर: डायल-112 में तैनात सिपाही ने अस्पताल से 10 साल की बच्ची का अपहरण कर की हत्या, शव नदी में फेंका; NSA लगेगा
गोरखपुर: डायल-112 में तैनात सिपाही ने अस्पताल से 10 साल की बच्ची का अपहरण कर की हत्या, शव नदी में फेंका; NSA लगेगा
गोरखपुर। जिला अस्पताल से खाना देकर घर लौट रही 10 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में डायल-112 में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। गुरुवार सुबह उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 15 किमी दूर श्मशान घाट के पास से शव बरामद कर नदी से बाहर निकाला। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले बच्ची से दुष्कर्म भी किया गया।
कैसे हुई वारदात –
आजमगढ़ के कप्तानगंज निवासी एक परिवार पिछले 4 साल से गोरखपुर में किराए पर रहता है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। 27 जुलाई को उनकी 13 साल की बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
28 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे मां की तबीयत खराब होने के कारण 10 साल की छोटी बेटी खाना लेकर अस्पताल गई थी। रात 10 बजे वह घर के लिए निकली लेकिन वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई।
परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती बड़ी बेटी ने बताया कि एक वर्दीधारी व्यक्ति ने दोनों बहनों से घर का पता पूछा और “घर छोड़ दूंगा” कहकर छोटी बहन के पीछे जाने लगा।
CCTV से खुला राज, 10 टीमें लगीं –
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने 10 टीमें बनाकर जांच शुरू की। करीब 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। 39 सेकेंड के फुटेज में बच्ची को अस्पताल से पैदल बाहर निकलते और पीछे-पीछे बाइक से आए एक वर्दीधारी के द्वारा बात कर बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा गया।
सुराग के आधार पर पुलिस ने डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने बच्ची का अपहरण कर श्मशान घाट ले जाने और हत्या करने की बात स्वीकार की। गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड –
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया, “आरोपी अभिषेक यादव 2018 बैच का सिपाही है और गोरखपुर में डायल-112 पर तैनात था। जनवरी 2025 में पश्चिम बंगाल की एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में उसे निलंबित कर जेल भेजा गया था। सितंबर 2025 में बहाली के बाद उसे फिर से ड्यूटी पर लिया गया था। आरोपी की 7 साल की एक बेटी है और पत्नी गाजीपुर में रहती है।”
प्रशासनिक कार्रवाई –
एसपी ने बताया कि आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मामले में रासुका यानी NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
—
पूरा न्यूज़ देखें –
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड