यूपी में आंगनबाड़ी बहनों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने मानदेय में 50% की बढ़ोतरी का किया ऐलान*
*यूपी में आंगनबाड़ी बहनों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने मानदेय में 50% की बढ़ोतरी का किया ऐलान*
*लखनऊ/अयोध्या:* विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने आधी आबादी को साधने के लिए बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला है। प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में आयोजित सम्मान समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इसी मंच से 71 हजार से ज्यादा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
*कितना बढ़ा मानदेय?*
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक –
– आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर *₹12,000 प्रतिमाह* किया गया है।
– सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर *₹6,000 प्रतिमाह* किया गया है।
सरकार ने इसके लिए अतिरिक्त बजट का पूरा भार खुद उठाने का फैसला किया है, केंद्र से इसके लिए कोई मदद नहीं ली जाएगी।
*3.5 लाख परिवारों को सीधा लाभ*
इस फैसले से प्रदेश की 1.89 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1.67 लाख सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के खजाने पर इससे सालाना 3000 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त बोझ आएगा।
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें सरकार की पोषण और स्वास्थ्य योजनाओं की रीढ़ हैं, उनका सम्मान बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है !!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड