रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

देवरिया: मोनू सिंह की निर्मम हत्या, चार युवकों ने चाकुओं से गोदकर मारा

Kaustubh tiwari

देवरिया: भलुअनी के मोनू सिंह हत्याकांड में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। स्वजन का आरोप है कि गुरुवार रात मोनू को फोन कर घर से बुलाया गया और सुनियोजित तरीके से चार युवकों ने मिलकर चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
देवरिया: भलुअनी के मोनू सिंह हत्याकांड में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। स्वजन का आरोप है कि गुरुवार रात मोनू को फोन कर घर से बुलाया गया और सुनियोजित तरीके से चार युवकों ने मिलकर चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित बताए जा रहे युवक दो बाइक से मोनू के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
चर्चा है नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नंबर 13 निवासी मनीष सिंह उर्फ मोनू सिंह (25) का कुछ युवकों से गुटबाजी को लेकर विवाद चल रहा था। स्वजन के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपितों ने थाना के पास मोनू को चाकू लेकर दौड़ाया था। इस संबंध में एक सितंबर को मोनू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। स्वजन का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
गुरुवार की रात मोनू के परिचित एक युवक ने फोन कर उसे बुलाया। मोनू जरूरी काम बताकर घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच दो बाइक से चार युवक उसके घर पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने परिवार के लोगों से गाली-गलौज की और धमकी देते हुए वहां से चले गए। स्वजन पशुपतिनाथ गोंड के घर के सामने पहुंचे तो वहां निर्माणाधीन मकान के पास बने शौचालय में मोनू खून से लथपथ पड़ा मिला। स्वजन उसे मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उपेंद्र सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने इंस्टाग्राम पर ”टीम 149” नाम से ग्रुप बनाया है। आरोप है कि ग्रुप के सदस्य विवाद की सूचना मिलने पर एकजुट होकर मौके पर पहुंचते हैं और लोगों को डराते धमकाते हैं। गिरोह के संचालक चाइना अंसारी के बढ़ते खौफ से पूरा गांव भयभीत है। यही मुख्य हत्यारोपित भी है।
मोनू के शव का दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस पर दिनभर स्वजन और समर्थकों की भीड़ लगी रही। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता एसएन सिंह समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर स्वजन को ढांढस बंधाया। घटना के बाद भलुअनी में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी