शुरू न्यूज़
लखीमपुर खीरी में तहसील दिवस के दौरान एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ आठवीं क्लास के एक मासूम छात्र के बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी ने सभी का दिल जीत लिया। बच्चे के निडर तेवर और हाजिरजवाबी को देखकर खुद डीएम, सीडीओ और एसडीएम भी तुरंत एक्शन लेने पर मजबूर हो गए।
दरअसल, गोटैय्याबाग का रहने वाला यह छात्र अपनी फरियाद लेकर सीधे तहसील दिवस पहुंचा था। बच्चे की माँ लोगों के घरों में काम करती हैं और उसके घर पर दबंगई दिखाते हुए उसके चाचा-चाची ने ताला लगा रखा है। जब यह बच्चा अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के सामने पहुंचा, तो उसने बेहद निडर होकर अपने घर का ताला खुलवाने की मांग रखी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत वहां मौजूद पुलिस कोतवाल से कहा कि “बच्चे का काम देख लो”। इस पर बच्चे ने तपाक से जवाब दिया कि ‘दिखवाइए नहीं साहब, सीधे कहिए कि ताला खुलवा दें’। इतना ही नहीं, बच्चे ने चुटीले अंदाज में यहाँ तक कह दिया कि ‘आपका क्या, थोड़ा कमीशन मिल जाए तो काम हो जाएगा’। बच्चे की इस बेबाकी को सुनकर वहां मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारी दंग रह गए और इसके बाद पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड