शुरू न्यूज़
ब्यावर जिले के रास थाना क्षेत्र स्थित सुमेल गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची के लापता होने और अपहरण का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रास थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा बीते कई दिनों से कोई ठोस कार्रवाई या तफ्तीश नहीं की गई, जिससे स्थानीय पुलिस की ढिलाई और लापरवाही साफ उजागर होती है।
इसी कार्यशैली से आहत और परेशान होकर आज पीड़ित माता-पिता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी ब्यावर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी बेटी की जल्द से जल्द दस्तयाबी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड