शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा नगर में तहसील कार्यालय के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पिछले सात दिनों से जारी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार शाम को समाप्त हो गया। धरना समाप्त करने से पहले किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रतीकात्मक पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रतीकात्मक पुतला लटकाए जाने की सूचना मिलते ही सिवनी मालवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से लटकाए गए पुतले को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान धरना स्थल पर कुछ देर तक विरोध-प्रदर्शन का दौर चलता रहा, हालांकि वहां स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश गौर ने इस प्रदर्शन पर बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का पुतला किसानों की मौजूदा दयनीय स्थिति का प्रतीक है, क्योंकि आज का किसान आर्थिक संकट और सरकारी नीतियों के कारण खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही फिलहाल तहसील कार्यालय के सामने चल रहा धरना समाप्त किया जा रहा है, लेकिन किसानों की मांगों को लेकर यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सहित उनकी अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड