शुरू न्यूज़
पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी टिकट चेकर (TTE) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोहागपुर निवासी 54 वर्षीय अरुण कुमार यादव काशी एक्सप्रेस (15018) के स्लीपर कोच में यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर पैसे ऐंठ रहा था।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹23,500 नकद, 2 फर्जी सील, डब्ल्यूसीआरएमएस (WCRMS) यूनियन कार्ड, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का फर्जी आईडी कार्ड, एक मोबाइल और प्लास्टिक लाइटर बरामद किया गया है।
मामले के सामने आने के बाद रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान केवल अधिकृत कर्मचारियों को ही अपना टिकट दिखाएं। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की शिकायत तुरंत रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर दर्ज कराएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड