रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

फर्जी फाइनेंसकर्मियों ने हथियार के बल पर लूटी बाइक और बीस हजार रुपये

रीशू कुमार

फर्जी फाइनेंसकर्मियों की दबंगई हथियार के बल पर ग्रामीण से बाइक और बीस हजार की नकदी लूटी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल पुलिस की फैंटम और सांठगांठ पर गम्भीर आरोप
​शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव दरवेशपुर निवासी नौसाह पुत्र जैजी अपनी ससुराल बुलन्दशहर से वापस अपने गांव दरवेशपुर लौट रहे थे इसी दौरान स्थाना अड्डे से आगे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 6 दबंगों ने उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर उन्हें जबरन रोक लिया पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों में से एक ने उनकी कमर पर पिस्टल सटा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे मनमाफिक बयान बुलवा कर वीडियो तैयार कर लिया ​वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के साथ बदसलूकी की नौसाह के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली पीड़ित के मुताबिक बारिश होने के कारण उन्होंने अपनी बाइक के थैले में बीस हजार रुपये नकद और कुछ जरूरी सामान रखा हुआ था जिसे आरोपी बाइक के साथ ही लूटकर ले गए नौसाह द्वारा गुहार लगाने पर भी आरोपियों ने उनकी एक न सुनी शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे तो आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए पीड़ित ने मामले के सम्बन्ध में कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर आरोपियों और फर्जी फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है इस घटना के बाद से नगर व देहात कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे है पीड़ित का आरोप है कि नगर कोतवाली की फैंटम पुलिस की शह पर ही फर्जी फाइनेंस कर्मी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है आरोप है कि फर्जी फाइनेंस वाले शाम के वक्त पुलिस फैंटम कर्मियों को दावत देते है जिसके बदले पुलिस इनकी गुंडागर्दी पर खामोश रहती है पूर्व में भी नगर कोतवाली सीमा में फर्जी फाइनेंस वालों द्वारा एक चार पहिया गाड़ी को पकड़कर पैसे लेकर छोड़ने का मामला सामने आ चुका है ​स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि आखिर देहात व नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं इस पूरे प्रकरण के सम्बन्ध में जब सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी