शुरू न्यूज़
जयपुर में पुलिस द्वारा एक वाहन को रोककर उसके दस्तावेज मांगने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक ने डिजिलॉकर में उपलब्ध अपने ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस जैसे दस्तावेज दिखाए, लेकिन आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने इन्हें अमान्य बताते हुए ओरिजिनल दस्तावेज दिखाने की मांग की।
इस घटना के बाद अब यह गंभीर सवाल खड़ा हो गया है कि जब आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस जैसे दस्तावेज डिजिलॉकर में डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं, तो ड्राइवर आखिर ओरिजिनल दस्तावेज कहां से लाएं। इस मामले में मांग की गई है कि यदि नियमों की कोई अलग व्याख्या की जा रही है, तो संबंधित विभाग को इस पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए ताकि आम नागरिकों और ड्राइवरों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड