शुरू न्यूज़
जयपुर में एक 16 साल की लड़की को किडनैप कर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने आए एक किराएदार ने पहले नाबालिग से बातचीत कर दोस्ती की और फिर बहला-फुसलाकर उसे मिलने बुलाया, जहां से उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक साल 2025 में कॉलोनी में किराए से रहने आया था, जिसके बाद उसने नाबालिग लड़की से बातचीत कर दोस्ती कर ली। मार्च 2026 में उसने लड़की को मिलने के बहाने कॉलोनी से बाहर बुलाया और किडनैप कर ले गया। नाबालिग बेटी के लापता होने पर परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की।
करीब तीन महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को उत्तर प्रदेश के मथुरा से ढूंढ निकाला। हालांकि, पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पीड़िता को जयपुर वापस लाकर उसके बयान दर्ज किए गए और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिससे तीन महीने तक बंधक बनाकर देहशोषण किए जाने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेसी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड