शुरू न्यूज़
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड के एग्जिट गेट के बाहर अवैध रूप से सवारियां बैठा रही गोल्ड लाइन की जयपुर-दिल्ली प्राइवेट बस पर राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर मुख्य प्रबंधक राकेश राय स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी जांच करवाई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस संचालक के खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की गई।
रोडवेज प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि बस स्टैंड के बाहर अवैध रूप से सवारी बैठाने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यात्रियों और बस संचालकों से भी अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित स्थानों से ही सवारियां चढ़ाएं और उतारें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड