बालूमाथ प्रदूषण जनसुनवाई में फेल NLC और प्रदूषण बोर्ड,
लातेहार -: 27 अगस्त को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में धाधू नॉर्थ कोल ब्लॉक की पर्यावरण लोक सुनवाई आयोजित हुई, जो पूरी तरह फ्लॉप रही। सैकड़ों ST-SC-OBC महिला-पुरुष किसानों ने “जान देंगे जमीन नहीं देंगे, NLC वापस जाओ” के नारे लगाकर मंच घेर लिया। दूसरी तरफ जनसुनवाई कराने आए NLC कंपनी और झारखण्ड प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने I-Card नहीं पहना था, जिससे किसान पहचान नहीं पाए कि कौन क्या है, किसका पद क्या है। इससे भी बड़ा सवाल, सुनवाई के बाद अधिकारी मीडिया के सवालों से भागते नजर आए। प्रदूषण बोर्ड की अधिकारी “आज क्या हुआ मैडम” पूछने पर मुंह छिपाकर निकल गईं। NLC के GM से जब पूछा गया कि गांव में सुनवाई क्यों नहीं की, तो बोले “मैं तो वहां था ही नहीं, PRO बताएंगे” और गाड़ी में बैठकर चले गए। इससे किसानों में अविश्वास और गहरा हो गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड