₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

पुलिस चौकी में दरोगा की टोपी पहनकर शराबी ने फाड़े सरकारी कागज

Mohd Waseem

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की ‘देवनंदनी चेकपोस्ट’ पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नशे में धुत एक युवक सीधे पुलिस चौकी के अंदर घुस गया। युवक ने चौकी के भीतर जमकर उत्पात मचाया और फिल्मी अंदाज में वहां रखी सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) की टोपी उठाकर अपने सिर पर पहन ली। इतना ही नहीं, उसने चेकपोस्ट के अंदर रखे जरूरी सरकारी अभिलेखों और रिकॉर्ड्स को फाड़ डाला और खुद को अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान उसने चौकी परिसर में रखे पेड़-पौधों के गमलों को भी तोड़कर तहस-नहस कर दिया।

शराबी युवक की इस अजीबोगरीब हरकत से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद युवक पर काबू पाकर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व अभद्रता करने की धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी