शुरू न्यूज़
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित बजौट रेलवे अंडरपास में भरे करीब 10 फीट गहरे बारिश के पानी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग और उनके घोड़े की मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खात्ता रोड निवासी राकेश के रूप में हुई है।
इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एक दरोगा ने तुरंत अपनी वर्दी उतारी और गहरे पानी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत करने के बाद दरोगा ने चालक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अपनी जांच शुरू कर दी है। यह बजौट अंडरपास लगातार दूसरी बार जानलेवा साबित हुआ है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड