शुरू न्यूज़
मेरठ में मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव की नाली, जल निकासी और साफ-सफाई की गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराने वाले सचिन शिवालिया को फोन पर गाली और धमकी देने वाले व्यक्ति ने अब दोबारा कॉल कर माफी मांग ली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने फोन करके अपने व्यवहार और कही गई बातों को लेकर खेद जताया है। सचिन शिवालिया ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति से लड़ाई-झगड़ा या व्यक्तिगत विवाद करना नहीं था, बल्कि उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर केवल गांव की समस्याओं के समाधान के लिए ही शिकायत दर्ज कराई थी।
संबंधित व्यक्ति द्वारा माफी मांगे जाने के बाद सचिन शिवालिया ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में उनके साथ गाली-गलौज, धमकी या दबाव बनाने जैसी कोई भी घटना दोबारा नहीं होगी। उन्होंने कानून और प्रशासन पर अपना पूरा भरोसा जताया है और कहा है कि वे गांव की समस्याओं को हमेशा इसी तरह शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से उठाते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करने वाले और उनका साथ देने वाले सभी साथियों का आभार जताया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड