सात करोड़ का मकान पुलिस को पैसे से खरीद लूंगा। गाजियाबाद का वीडियो वायरल, बयान पर मचा बवाल।
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच कुत्ते को मारने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपनी आर्थिक हैसियत का रौब दिखाते हुए कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है कि उसका सात करोड़ रुपये का मकान है और वह पुलिस के मुंह में पैसा भर सकता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि वीडियो सही पाया जाता है, तो यह कानून व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड