मोदीनगर के प्रमुख व्यवसायी रामविलास हितकारी जी ने अपने परिवार, सदस्यों, मित्रों और सैकड़ों श्रोताओं के साथ वृन्दावन स्थित पूज्य अनिरुद्धाचार्य कथा व्यास पीठ में श्रीमद्भागवत पुराण सप्ताह का संगीतमय कथा विश्राम कराया। इस शुभ अवसर पर एनसीआर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेशपाल कौशिक, पं. राममेहर, ज्योतिषाचार्य व सूर्यदेव उपासक पं. कुंजबिहारी वशिष्ठ (जो अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत के मीडिया कार्यक्रम प्रभारी भी हैं), तथा वृन्दावन की प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित अन्जू अपर्णा जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से, शुरू ऐप के धर्म, समाज और राष्ट्र जागरण के पुण्य कार्य की विशेष सराहना की गई, जिसे कलियुग में एक दीप-स्तंभ के समान बताया गया। यह भी कहा गया कि किस प्रकार मोदीनगर आश्रम से उठी गुरुवाणी अब क्षेत्र की हर खबर और हर जागरण को सीधे जन-जन तक पहुंचाकर “नर सेवा = नारायण सेवा” के मार्ग को प्रशस्त कर रही है। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिषाचार्य पं. कुंजबिहारी वशिष्ठ जी के गुरु-भाव और सनातन सेवा के संकल्प को वंदनीय बताते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि गुरुदेव का आशीर्वाद ही ज्योतिष विद्या और सूर्य उपासना में सिद्धि प्रदान करता है, और एक सच्चे शिष्य की पहचान गुरु पूर्णिमा के भाव को हर दिन जीवित रखने में है।
इस अभियान को सूर्यदेव की कृपा से वाणी में तेज, गुरुदेव की कृपा से संकल्प में अटल रहने और भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद से शक्ति प्राप्त होने की कामना की गई। यह समस्त प्रयास “गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना मुक्ति नहीं” के शाश्वत सिद्धांत पर आधारित है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड