शुरू न्यूज़
20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 साल के छात्र साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से हमला कर दिया। साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है और परिवार को सहारा देने के लिए पार्ट-टाइम कार भी चलाता है। इंसाफ़ और बेहतर भविष्य की मांग के साथ वह इस प्रदर्शन में शामिल हुआ था, लेकिन इस हमले के बाद आज उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा पैदा हो गया है।
साहिल खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है और उसे डर है कि SSC ने फिर से उसी एजेंसी को ठेका दे दिया है, जिससे फिर से पेपर लीक हो जाएगा। छात्रों को सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने पर यह सजा दी जा रही है। साहिल और जवाबदेही मांग रहे हर छात्र का समर्थन करते हुए मांग की गई है कि मोदी जी देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफी मांगें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड