शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति संतोष सोनी को सार्वजनिक मंच से सीधे निशाने पर लिया है। प्रभारी मंत्री ने पत्नी के अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी जगह खुद आगे-आगे रहने और पत्नी की आरक्षित जगहों पर विराजमान होने पर बेहद तल्ख़ तंज कसा। मंच पर सबके सामने ही प्रभारी मंत्री ने मैहर नगर पालिका अध्यक्ष के पति की जमकर खिंचाई कर दी।
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने संतोष सोनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार तो महिलाओं को आगे लाना चाहती है, लेकिन ये लोग उन्हें फिर पीछे कर देते हैं और यह पूरी तरह गड़बड़ है। उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि वह भी मंत्री बनी हैं तो क्या अपने पतिदेव को प्रभार के जिले में यह कहकर भेज दें कि वहां प्रभारी हम हैं लेकिन आप संभालो? उन्होंने संतोष सोनी से दो-टूक कहा कि हमारी बहन के साथ ऐसा मत करिए, जब सरकार ने उन्हें बाहर निकाला है तो उन्हें बाहर आने देना चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड