शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बहराइच में सरयू नदी के किनारे एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक खूंखार मगरमच्छ ने 12 वर्षीय बच्चे को जिंदा निगल लिया। नदी किनारे मौजूद कक्षा 6 के छात्र सुनील सिंह पर अचानक एक विशाल मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। मगरमच्छ मासूम को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी में खींच ले गया और उसे तड़पाते हुए जिंदा ही निगल गया।
बताया जा रहा है कि उफनती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ये खूंखार मगरमच्छ अब ग्रामीण इलाकों तक पहुंच चुके हैं। इस हादसे का शिकार हुआ सुनील सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। इस दर्दनाक घटना का एक बेहद खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मगरमच्छ मासूम बच्चे को अपने जबड़े में जकड़कर लीलता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद प्रशासन ने नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले सभी ग्रामीणों को अत्यधिक सतर्क और सावधान रहने की सख्त चेतावनी जारी की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड