सिकंदरा तहसील क्षेत्र में हरपुरा और ररौंख गांव के बीच शनिवार सुबह निजी नलकूप के पास एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ररौंख गांव निवासी राम प्रकाश शुक्रवार रात अपने खेत में निजी नलकूप से धान की फसल में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो नलकूप के पास राम प्रकाश का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
शव की स्थिति और शरीर पर मिले निशानों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला किया होगा, जिससे उनकी मौत हुई। हालांकि पुलिस ने मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए और घटना की गहनता से जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना से पत्नी सिया रानी पुत्र अल्लू और सुनील का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड