डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
.
रसूखदारों के जुआ खेलने का दावा, औरैया से अकबरपुर तक के लोंगो की पहुंचने की चर्चा; पुलिस ने कहा—वीडियो की जांच कर होगी सख्त कार्रवाई
डेरापुर थाना क्षेत्र से जुआ खेलने का एक वीडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में घने जंगल के बीच कुछ लोग फट्टा बिछाकर कथित तौर पर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डेरापुर और मंगलपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे गांवों के आसपास जंगलों में कथित रूप से जुए का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जरौली, दनियापुर, खालागांव, अंतापुर, भड़ावल और हथूमा समेत आसपास के जंगलों में जुआ खेलने के लिए दूर-दराज से लोगों के आने की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि यहां आसपास के ही नहीं, बल्कि औरैया जिले से लेकर अकबरपुर क्षेत्र तक के लोग भी जुआ खेलने पहुंचते हैं।
बताया जा रहा है कि जंगलों में सुनसान स्थानों पर फट्टा बिछाकर जुए की महफिल सजाई जाती है। इसमें क्षेत्र के कुछ रसूखदार लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
थाना प्रभारी ने कहा—जांच के बाद होगी कार्रवाई
वायरल वीडियो और जुए के कथित नेटवर्क के संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें क्षेत्र में जुआ खेले जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो उसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अब सवाल यह है कि जंगल में खुलेआम जुआ खेलने का दावा करने वाले इस वायरल वीडियो की पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और कथित जुआ नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई कब तक होती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड