खोजाफूल गांव में बकरा-बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, दो साथी फरार, पुलिस जांच में जुटी
खोजाफूल गांव में शनिवार शाम बकरा-बकरी चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन युवक गांव निवासी गीता देवी का एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर उन पर पड़ गई। दुकानदारों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चोरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पहचान पिंडार्थू निवासी जुबैर के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, पीड़िता गीता देवी ने सिकंदरा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले भी उसका एक बकरा चोरी हो गया था।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड