मंगलपुर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आया मैनपुरी का युवक, जेपी स्कूल के पास तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
मंगलपुर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आया मैनपुरी का युवक, जेपी स्कूल के पास तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
मंगलपुर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने जा रहे एक युवक को मंगलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तमंचा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवक सुरक्षा के लिए अवैध हथियार लेकर आया था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
आपको बता दे की गुरुवार देर रात चौकी इंचार्ज झींझक अवनीश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह तथा कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, सुमित चौधरी, मधुर और रघुराज यादव पुलिस बल के साथ नहरपुल झींझक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि झींझक की ओर से ईको कार में सवार एक व्यक्ति आ रहा है, जिसके पास तमंचा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रूरा रोड बॉर्डर पर जेपी स्कूल के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद झींझक की ओर से एक ईको कार तेज रफ्तार में रूरा की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस को चेकिंग करते देख चालक ने कार रोककर उतरने के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमवीर यादव (42 वर्ष) निवासी ग्राम शिवपुरी अघार, थाना एलाऊ, जनपद मैनपुरी बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंगलपुर थाना क्षेत्र की एक महिला से उसके कई वर्षों से प्रेम संबंध हैं और वह उससे मिलने जा रहा था। उसने सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस साथ रखने की बात कही।
तलाशी लेने पर युवक के पास से 32 बोर का देशी तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। साथ ही ईको कार को सीज करने की कार्रवाई की है वहीं
मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शुक्रवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे बताया कि आरोपी को अवैध तमंचा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड