रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

साइबर ठगी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

यूके जामताड़ा लाइव

जामताड़ा से उदय किशोर सिंह की रिपोर्ट।

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करते थे साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
बड़ी खबर:
जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने नारायणपुर और कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, कृष्ण कुमार एवं सब इंस्पेक्टर हीरालाल महतो की टीम ने पहले नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुखियाडीह स्थित क्रेशर के पीछे जोरिया के समीप पलाश के झुरमुट में छापेमारी की। यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मतदान तालाब के बगल स्थित आम बागान में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम अंसारी (20), पिता मुस्तकीम अंसारी, मनाजिर अंसारी (21), पिता निजाम अंसारी, दोनों निवासी चिरुड़ीह, थाना नारायणपुर; अब्दुल लतीफ (27), पिता इतवारी मियां, निवासी बाकुडीह, थाना नारायणपुर; उस्मान गनी (25), पिता सफाऊल अंसारी, निवासी अलगचूहा तथा जितेंद्र मंडल (43), पिता विशेश्वर मंडल, निवासी मटटांड, दोनों थाना कर्माटांड़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी फोन-पे पर 999 रुपये कैशबैक मिलने का फर्जी संदेश भेजकर लोगों को लिंक अथवा रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए कहते थे। जैसे ही ग्राहक इसे स्वीकार करता था, रकम फर्जी खाते में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके अलावा आरोपी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर लोगों से मोबाइल में फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।
इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 58/2026, दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
2026 में अब तक 122 साइबर अपराधी गिरफ्तार
एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 304 मोबाइल, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, तीन लैपटॉप, आठ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, 14 लाख 7 हजार रुपये नकद और 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी