जामताड़ा से बड़ी खबर:लगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें ।
लगातार बारिश से जामताड़ा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर
जामताड़ा न्यूज। सोमवार से लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण जामताड़ा जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश से जिले की लगभग सभी प्रमुख नदियों और जोरियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
जिले की बढ़कर नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। वहीं नारायणपुर प्रखंड के कर्मदाहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर बने पुल के पास भी पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। तेज बारिश के कारण नदी का बहाव तेज होने से पुल के आसपास की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग नदी, पुल और तेज बहाव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं। खासकर अभिभावक अपने बच्चों को नदी और पुल के आसपास जाने से रोकें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का जोखिम लेकर नदी के तेज बहाव में जाने या उसके किनारे खतरनाक गतिविधियां करने से बचें, ताकि जान-माल के नुकसान की स्थिति उत्पन्न न हो।
मौसम की स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड