थंडारडीह में फेसबुक पर कथित धार्मिक टिप्पणी से तनाव,आरोपी हिरासत में
जामताड़ा:कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। फेसबुक पर भूदेव कुमार नाम के अकाउंट से इस्लाम धर्म की आस्था से जुड़े विषयों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग कथित टिप्पणी करने वाले युवक के घर पहुंच गए और उसके मकान को घेर लिया।मामले की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने की सूचना है। इस दौरान पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की बात भी सामने आई। वहीं, युवक के घर को भी नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना है। हालांकि, इन घटनाओं की विस्तृत आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और अतिरिक्त बल को गांव में भेजा गया। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण इलाके में तनाव बना रहा। प्रशासन की ओर से लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।स्थिति नियंत्रण में, पुलिस की पैनी नजरजामताड़ा एसडीपीओ वसीम राजा ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर सिविल एसडीओ अनंत कुमार भी मौजूद रहे।इधर, सूत्रों के अनुसार, फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस हिरासत में लेकर कर्माटांड़ थाना ले गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता, टिप्पणी की परिस्थितियों तथा इसके बाद हुई घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड