रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

झारखंड के खनिज अधिकारों पर हमला, स्वास्थ्य मंत्री ने किया विरोध

Suman Bhattacharjee

MMDR एक्ट को लेकर केंद्र पर बरसे इरफान अंसारी, बोले- झारखंड का हक छीनने नहीं देंगे
जामताड़ा:जामताड़ा स्थित अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने MMDR यानी माइन्स एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को भाजपा ने सोची-समझी साजिश के तहत यह कानून पारित कर झारखंड के हितों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की जमीन के नीचे है और इससे मिलने वाला राजस्व राज्य का अधिकार है।
इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, मुस्लिम, दलित और ओबीसी समाज की जमीन के नीचे मौजूद कोयला और लोहा लेकर केंद्र सरकार दिल्ली जा रही है, जबकि राज्य को मिलने वाला टैक्स भी बंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा ले जाने के साथ राज्य के अधिकार और राजस्व को नहीं छीना जा सकता। यह बिल वापस लेना होगा।
उन्होंने भाजपा को झारखंड का दुश्मन बताते हुए कहा कि पार्टी को झारखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर झारखंड से दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन तक आंदोलन ले जाने की बात कही।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खनिज से मिलने वाले राजस्व से ही राज्य में मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह और युवाओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत सहायता दी जा रही है। यदि राज्य का खनिज राजस्व प्रभावित हुआ तो झारखंड के विकास पर भी इसका असर पड़ेगा।
इरफान अंसारी ने हाल के छात्र आंदोलन को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे और मुख्यमंत्री लगातार उनकी बातें सुन रहे थे। इसी दौरान भाजपा आंदोलन में घुस गई और ऐसा माहौल बनाया गया कि पूरे देश का ध्यान छात्र आंदोलन की ओर चला गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच केंद्र सरकार ने खनिज संपदा से जुड़े बिल को पारित कर दिया और झारखंड के वास्तविक मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका दिया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान झारखंड की छवि खराब हुई और दूसरी तरफ राज्य के खनिज अधिकारों पर चोट कर दी गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर MMDR एक्ट के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने की जरूरत है। यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो झारखंड के हितों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
उन्होंने झारखंड के युवाओं और आम लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी JMM, कांग्रेस और सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा और झारखंड से एक कोयला भी बाहर नहीं जाने देने का आंदोलन किया जाएगा।
इरफान अंसारी ने इसे झारखंड के साथ “बहुत बड़ा आघात, भीतरघात, विश्वासघात और आत्मघात” बताते हुए कहा कि वह इस बिल का कड़ा विरोध करते हैं।
बाइट:इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी