सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लिया तैयारियों का जायजा, बोले- ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को संतकबीरनगर जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 684 करोड़ रुपये की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह कांशीराम स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह भी मौजूद रहे। जनसभा स्थल पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, लोगों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संतकबीरनगर दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के हाथों जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचकर मुख्यमंत्री को सुनेंगे।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और संतकबीरनगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मंगलवार को होने वाला कार्यक्रम जिले के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड