डेरापुर में हाईवे पर लोहे के बंडल से टकराकर पलटी बिहार से जयपुर जा रही बस, 10 यात्री घायल, 50 लोग थे सवार
सिकंदरा क्षेत्र के डुबकी सीमा में कांधी पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बिहार से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर पड़े लोहे के बंडल से टकराकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और NHI की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
कांधी चौकी प्रभारी मलोकचंद ने बताया कि हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से तार का बंडल गिर गया था। बस उसी बंडल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस को सीधा कराकर सड़क से हटवा दिया गया है। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड