डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप
डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली
चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर से बुधवार तड़के करीब 3:12 बजे 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर सो गए थे। सुबह जब दोनों की आंख खुली तो एंबुलेंस मौके से गायब मिली।
एंबुलेंस गायब होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एंबुलेंस किस तरह अस्पताल परिसर से बाहर निकली और किन परिस्थितियों में थानवापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बुधवार शाम करीब तीन बजे बताया कि उनके अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंबुलेंस को ले जाया गया था और बाद में उसका एक्सीडेंट होने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करना पुलिस का काम है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एंबुलेंस अस्पताल परिसर से किन परिस्थितियों में निकली और घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड