शुरू न्यूज़
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर गोरखपुर जिला कारागार में एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर मानवता और सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। यह शिविर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय की विशेष पहल और कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर की सबसे प्रेरणादायक तस्वीर तब सामने आई जब जेल अधीक्षक की धर्मपत्नी गायत्री पाण्डेय ने स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। उनके इस कदम से प्रेरित होकर उप कारापाल विजय कुमार सहित कारागार के कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्त दान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में जिला कारागार के अध्यापक राजीव चौरसिया, जेल वार्डर संदीप यादव, अमन सिंह, नबाब सिंह, रवीन्द्र शर्मा, विजय बहादुर यादव, धर्मराज, राजीव रंजन और निजामुद्दीन शाह जैसे कर्मी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, जवाहर चंद्रावती सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा मौर्या (शालिनी मौर्या) और संचालन मंत्री धीरज सिंह ने भी रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
इस आयोजन को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय, गोरखपुर की विशेषज्ञ टीम का तकनीकी और चिकित्सीय सहयोग मिला। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में सुरक्षा और स्वच्छता के सभी मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया, जिसमें कुल 16 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से रक्तदान कराया गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, और चिकित्सक दिवस पर किया गया यह पुनीत कार्य मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के प्रभारी राजकीय ब्लड बैंक ने भी कारागार प्रशासन की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, नरेश कुमार, उप जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्णा कुमारी, अमिता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कारागार अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड