शुरू न्यूज़
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जाकिर अली को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें गोरखपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जाकिर अली ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताओं का खुलासा किया।
जाकिर अली ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़कर संगठन को मजबूत करना होगा। उनका लक्ष्य 2027 से पहले अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है, ताकि संगठन आम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम प्रभावी ढंग से कर सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन से जुड़ने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जाकिर अली ने खास तौर पर महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और युवाओं को रोजगार प्रदान करने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि आजाद अधिकार सेना इन मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड