शुरू न्यूज़
एडवोकेट शेराज अहमद खान ने अपने वरिष्ठ वकील साथियों के साथ गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पिपराइच थाने की पुलिसिया अत्याचार से घायल पीड़ित अब्दुल रहीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, और कहा कि उन्हें हर संभव सुरक्षा, न्याय तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
एडवोकेट खान ने पीड़ित परिवार को यह भी भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं और न्याय की इस लड़ाई में उनकी पूरी टीम मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल न्याय सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का मनोबल बनाए रखना और उन्हें हर स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी है। एडवोकेट शेराज अहमद खान ने ज़ोर देकर कहा कि कानून सर्वोपरि है और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड