शुरू न्यूज़
बाराबंकी के थाना नगर कोतवाली अंतर्गत पीरबटावन पश्चिमी मोहल्ले में संतोषी माता मंदिर के पीछे स्थित लावारिस खालिदा फ़ज़ली कमरिया बाग कब्रिस्तान का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस संबंध में, तेज तर्रार समाज सेवी पप्पू राईन ने सोमवार सुबह 11 बजे तहसील दिवस के मौके पर संबंधित अधिकारियों को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।
शिकायत के अनुसार, पप्पू राईन को 2 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि उक्त कब्रिस्तान में दफन कब्रों का एक हिस्सा गायब है। आरोप है कि दानिश सिद्दीकी द्वारा पुरानी कब्रों को खोदकर रास्ते का निर्माण कराने की कोशिश की जा रही है। जब पप्पू राईन ने ऐसा करने से मना किया, तो दानिश सिद्दीकी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँच गए और जबरदस्ती रास्ता निकालने की खुल्लम खुल्ला धमकी देने लगे।
मौके पर पुरानी कब्रें लंबे समय से बनी हुई हैं। इस पूरी घटना के बाद, पप्पू राईन ने जिला प्रशासन से न्याय के लिए अपील की है और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले पर कब एक्शन लेता है। यह रिपोर्ट एस एम न्यूज 24 टाइम्स के संवाददाता सुहैल अहमद अंसारी ने दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड