बाराबंकी के थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में सर्पदंश से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। ग्राम रसूलपुर निवासी राम सुधारे यादव की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी बुधवार शाम जब धान की रोपाई कर खेत से लौटी और घर के अंदर पूजा करने गई, तभी कोने में छिपे एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।
सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौलीगौसपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद परिजन उसे वापस घर ले आए। बताया जा रहा है कि बाद में परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशोरी की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बदोसरांय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड