फरार हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
2021 में सीएसपी कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई।
समस्तीपुर
स्थानीय पुलिस ने बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचला मलाही गांव से वर्षों से फरार चल रहे हत्यारोपी चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 105/21 के तहत 19 मई 2021 को सीएसपी कर्मी ओमनाथ चौधरी से बाइक सवार अपराधियों ने रुपए लूटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन चंदन कुमार सिंह तब से फरार चल रहा था.
थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड